अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 21 अप्रैल 2026 । रायपुर प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्यसभा सदस्य रंजीता रंजन ने केंद्र पर महिला आरक्षण बिल टालने का आरोप लगाया। पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया समेत कांग्रेस नेताओं ने BJP को घेरा। बिना शर्त तुरंत लागू करने की मांग।
विवरण: राज्यसभा सदस्य रंजीता रंजन ने रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) को टालने का तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2023 में सर्वसम्मति से पास बिल को BJP जनगणना और परिसीमन का “पेच फंसाकर” टाल रही है। रंजीता ने मांग की कि मौजूदा 543 लोकसभा सीटों पर ही 33% महिला आरक्षण तुरंत लागू हो।
उन्होंने चुनावी विशेष सत्र को “राजनीतिक स्टंट” बताते हुए BJP को महिला विरोधी करार दिया। प्रेस में छत्तीसगढ़ कांग्रेस की पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया, विधायक संगीता सिन्हा, अंबिका मरकाम, सावित्री मंडावी, हर्षिता बघेल, शेषराज हरवंश और कविता प्राणलहरे सहित नेता मौजूद रहे। यह बयान BJP महिला मोर्चा के प्रदर्शनों के जवाब में आया है।
