• Thu. Apr 23rd, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 21 अप्रैल 2026 । छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर जारी। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक हीटवेव की चेतावनी जारी की है। राजनांदगांव में पारा 45 डिग्री पहुंचा। रायपुर में रातें भी गर्म रहेंगी।

विवरण: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का दौर जारी है। प्रदेश के कई हिस्सों में आने वाले 5 दिनों तक ग्रीष्म लहर (हीटवेव) की चेतावनी जारी की गई है। राजधानी रायपुर में रात भी गर्म रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने रायपुर समेत कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।
अधिकतम तापमान राजनांदगांव जिले में 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यायधानी बिलासपुर में पारा 44 डिग्री पर रहा। वहीं दुर्ग और रायपुर जैसे शहरों में तापमान 43 डिग्री के आसपास रहा। विशेषज्ञों ने लोगों से बाहर कम निकलने, पानी पीने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Leave a Reply