• Fri. Sep 18th, 2026

“भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश पर आंगनबाड़ी समय 7-11 बजे”…..

Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 24 अप्रैल 2026 । भीषण गर्मी के बीच छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदल गया। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बच्चों को लू से बचाने के लिए लिया बड़ा फैसला। अब केंद्र सुबह 7 से 11 बजे तक चलेंगे।

विवरण: प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के प्रभाव को देखते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव के निर्देश दिए हैं। 1 अप्रैल से 30 जून तक केंद्र प्रतिदिन प्रातः 7:00 से 11:00 बजे तक संचालित होंगे। बच्चों की उपस्थिति 7:00 से 9:00 बजे तक सीमित रहेगी। ECCE गतिविधियां, पोषण आहार वितरण और अन्य सेवाएं सुनिश्चित। केंद्र बंद होने के बाद गृहभेंट से पोषण परामर्श बढ़ेगा। जिला अधिकारी निगरानी करेंगे। 1 जुलाई से सामान्य समय बहाल।

amrittoday.in

Leave a Reply