• Tue. May 19th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

19 मई 2026 । अग्रणी सामाजिक व साहित्यिक संस्था वक्ता मंच ने नगर निगम मुख्यालय के सामने आज “पक्षी मित्र” अभियान का शुभारंभ करते हुए राहगीरों को नि:शुल्क सकोरे बांटे और लोगों से घरों व आसपास सकोरे रखकर पक्षियों के लिए दाना-पानी उपलब्ध कराने की अपील की है।

विवरण :: वक्ता मंच, रायपुर स्थित अग्रणी सामाजिक व साहित्यिक संस्था, ने आज नगर निगम मुख्यालय (व्हाइट हाउस) के समक्ष “पक्षी मित्र” अभियान के तहत निःशुल्क सकोरा वितरण कर अभियान का शुभारम्भ किया। मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने बताया कि विगत 10 वर्षों से हर गर्मी के मौसम में यह पहल की जा रही है। इस बार भी सुबह सत्र में 100 से अधिक सकोरे राहगीरों को वितरित किए गए और उनसे अनुरोध किया गया कि वे इन्हें अपनी मुंडेर या छत पर रख कर पक्षियों हेतु दाना-पानी उपलब्ध कराएँ।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार डॉ. पी. के. तिवारी, एयरटेल के उप महा प्रबंधक यतीश श्रीवास्तव, लोक भवन के उपसचिव डॉ. रूपेंद्र कवि के साथ वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते, संयोजक शुभम साहू और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

उपसचिव डॉ. रूपेंद्र कवि ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में पक्षियों के लिये जल व दाना पानी की व्यवस्था करना पुण्य का कार्य है और नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने घरों व आसपास सकोरे रखकर अभियान में सहयोग दें।
डॉ. पी. के. तिवारी ने कहा कि यह पहल पक्षियों को राहत देने के साथ समाज में पर्यावरण और जीव-जन्तुओं के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने में सहायक होगी। समाजसेवी यतीश श्रीवास्तव ने पक्षियों की घटती संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए उनकी रक्षा की अपील की। साहित्यकार डॉ. गोपा शर्मा ने सकोरा वितरण का औपचारिक शुभारम्भ किया।

वक्ता मंच के संयोजक शुभम साहू ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि आगामी दिनों में शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर यह सकोरा वितरण कार्य जारी रखा जाएगा।
अन्य उपस्थित गणमान्य: चेतन भारती, राजेंद्र रायपुरी, दुर्गेश साहू, डॉ. गोपा शर्मा, डॉ. भारती अग्रवाल, अतल ओम शुक्ला, अंकुर शुक्ला, भुविक शुक्ला, सुनीता चंसोरिया, डॉ. इंद्रदेव यदु, प्रभात यदु, शिवानी मैत्रा, परम कुमार, रत्ना पाण्डेय, डॉ. सीमा श्रीवास्तव, हिरेंद्र यदु, मो हुसैन, कमल सूर्यवंशी, हेमलाल पटेल, दुष्यंत साहू, चंद्रशेखर साहू, विमल किशोर, अजीत श्रीवास्तव, दीपा यादव, धानी कवि सहित अनेक प्रबुद्धजन शामिल थे।amrittoday.in

Leave a Reply