• Thu. May 21st, 2026

“धमतरी पुलिस की “पुलिस की पाठशाला” को बुलंदिया — आरक्षक सुजय मंडल व शिष्या रूची साहू को राजभवन में राज्यपाल द्वारा सम्मान”…..

Spread the love

अमृत टुडे, धमतरी छत्तीसगढ़

21 मई 2026 । धमतरी की “पुलिस की पाठशाला” को मिली मान्यता — योग प्रशिक्षक आरक्षक सुजय मंडल व रूची साहू को राज्यपाल के हाथों नवाजा गया।

विवरण:: पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार के अभिनव नेतृत्व व मार्गदर्शन में संचालित “पुलिस की पाठशाला” को एक और उल्लेखनीय उपलब्धि मिली है। पुलिस लाइन रुद्री में आयोजित योग प्रशिक्षण शिविरों के समर्पित प्रशिक्षक आरक्षक सुजय मंडल व उनकी शिष्या रूची साहू को राजभवन, रायपुर में आयोजित सम्मान समारोह में महामहिम राज्यपाल रमन डेका द्वारा नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

आरक्षक सुजय मंडल योग के मयूरासन, चक्रासन, धनुरासन, हलासन, शीर्षासन सहित अनेक कठिन आसनों में विशेष निपुणता रखते हैं। उनके निर्देशन में आयोजित नियमित योग सत्रों ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों में शारीरिक स्फूर्ति, मनोवैज्ञानिक एकाग्रता तथा सकारात्मक ऊर्जा का विकास किया है, जिससे वे अपने दायित्वों का निर्वहन अधिक अनुशासन व दक्षता के साथ कर पा रहे हैं।

रूची साहू, जो सुजय मंडल की शिष्या हैं, ने भी उनके मार्गदर्शन में कठिन योग आसनों का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है तथा प्रशिक्षण गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाकर अन्य जवानों को भी प्रेरित किया है। उनके समर्पण और अनुशासन को भी राज्यपाल महोदय द्वारा सम्मानित किया गया।


सम्मान ग्रहण के उपरांत आरक्षक सुजय मंडल व रूची साहू ने पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार को सौजन्य भेंट कर आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक ने दोनों को उनके योगदान हेतु बधाई देते हुए कहा कि पुलिस बल का शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बनाये रखना अत्यंत आवश्यक है और योग इसके लिए एक प्रभावी एवं अनुशासित माध्यम है।

इस उपलब्धि पर कलेक्टर धमतरी, पुलिस अधीक्षक तथा जिले के समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा आरक्षक सुजय मंडल व रूची साहू को बधाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। “पुलिस की पाठशाला” के माध्यम से इस प्रकार की पहलें पुलिस बल की कार्यक्षमता व जनसंबंधों को और सुदृढ़ करेंगी, ऐसा विभाग के वरिष्ठों ने अभिव्यक्त किया।

Leave a Reply

You Missed