• Mon. May 25th, 2026

धमतरी पुलिस का बड़ा प्रहार: अवैध शराब कारोबारियों पर कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार…..

Spread the love

अमृत टुडे, धमतरी छत्तीसगढ़

24 मई 2026 । धमतरी पुलिस ने 4 अलग-अलग प्रकरणों में अवैध शराब बिक्री में लिप्त 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल ₹28,230 की शराब, नगदी व वाहन जब्त किए।

विवरण :: पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर जिलेभर में अवैध शराब, जुआ, सट्टा तथा मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी अभियान जारी है। इसी अभियान के तहत थाना मगरलोड, थाना कुरूद व चौकी बिरेझर पुलिस ने अलग-अलग रेड कार्रवाई करते हुए कुल चार प्रकरणों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध शराब, नगदी तथा एक वाहन जब्त किया। इन कार्रवाइयों से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

थाना मगरलोड की कार्रवाई: मुखबिर सूचना पर बेलरदोना मार्ग स्थित शराब भट्ठी आहता में रेड की गई। उत्तरम निषाद उर्फ राजा (27, निवासी मथुरानगर) के कब्जे से Budweiser Magnum कंपनी की 17 केन (प्रत्येक 500 मि.ली., कुल 8.5 ली.) व बिक्री नकदी ₹1,300 प्राप्त हुई। कुल जुमला माल व नगदी मूल्य ₹4,530 जब्त। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट, अपराध क्रमांक 83/2026 पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

थाना कुरूद (ग्राम गाड़ाडीह): गिरधर साहू (43, निवासी गाड़ाडीह) को रंगे हाथ पकड़ा गया। उसके पास 15 पौवा देशी मसाला (कुल 2.700 ली.) व बिक्री रकम ₹350 बरामद। कुल मूल्य ₹1,850। उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 152/2026 धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही

थाना कुरूद : किशोर कुमार ध्रुव (38, निवासी इंद्रा नगर) सार्वजनिक स्थान पर अवैध बिक्री करते पकड़े गए। बरामद: 6 पौवा देशी प्लेन (₹480), 4 पौवा देशी मसाला (₹400), बिक्री रकम ₹300 व पुरानी होंडा एक्टिवा (मूल्यांकन ₹20,000)। कुल मूल्य ₹21,180। मामले में अपराध क्रमांक 154/2026 धारा 34(1)(ख) पंजीबद्ध किया गया।

चौकी बिरेझर की कार्रवाई: कमलेश कुमार टण्डन (35, निवासी मरौद) को सोनपुर नरिया के पास पकड़ा गया। उनके कब्जे से 17 पौवा देशी (₹1,700) व बिक्री रकम ₹150 बरामद, कुल ₹1,850। अपराध क्रमांक 153/2026 धारा 34(1)(ख) के तहत कार्यवाही की गई।

कुल जब्ती : अवैध शराब, नगदी व वाहन सहित कुल राशि ₹28,230/- की जप्ती और 4 आरोपियों की गिरफ्तारी। सभी मामलों में वैधानिक कार्यवाही कर आगे की कानूनी प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है।

पुलिस अपील: जिले के नागरिकों से अनुरोध है कि वे किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत थाना/नजदीकी पुलिस चौकी को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी। धमतरी पुलिस अवैध कारोबार और नशे के विरुद्ध अभियान जारी रखेगी और अपराधियों पर सख्ती से कार्रवाई करती रहेगी।

Leave a Reply