• Sat. Oct 31st, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, धमतरी छत्तीसगढ़

28 मई 2026 । धमतरी के जैतपुरी पंचायत के कोडमुड गांव के पास गडिया डोगरी पहाड़ी में तेंदुए के हमले से 55 वर्षीय चैतु राम मंडावी की मौत हो गई। वन विभाग व पुलिस जांच कर रहे हैं; ग्रामीणों ने मृतक परिवार के लिए मुआवजा व पहाड़ी-वन क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग उठाई है।

विवरण :: नगरी ब्लॉक के जैतपुरी पंचायत अंतर्गत कोडमुड ग्राम के पास गडिया डोगरी पहाड़ी क्षेत्र में तेंदुए के अचानक हमले से चैतु राम मंडावी (उम्र लगभग 55 वर्ष) की मृत्यु हो गई।

जानकारी के अनुसार वह शौच हेतु पहाड़ी के निकट गया था कि तभी तेंदुए ने उस पर हमला किया और उसे लगभग 200 मीटर तक जंगल की ओर घसीटते हुए ले गया। देर तक लौटने पर परिजन व गांववालों ने तलाश की, तब जंगल में उसकी क्षत-विक्षत लाश मिली, जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।

परिजन बताते हैं कि मृतक मानसिक रूप से थोड़े अस्थिर थे और अक्सर अकेले पहाड़ी व जंगल क्षेत्रों में घूमते रहते थे। घटना की सूचना पर वन विभाग व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर चुके हैं। वन अमला और पुलिस ने आसपास के जंगलों में तेंदुए की उपस्थिती पर सर्वे और निगरानी तेज कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में वन्यजीवों की गतिविधियाँ बढ़ी हुई हैं, जिससे इलाके के निवासियों में भय व्याप्त है। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों के लिए त्वरित मुआवजा, चौकसी वृद्धि तथा आवागमन पर विशेष सावधानी बरतने की प्रशासन से मांग की है। वन विभाग ने ग्रामीणों को सलाह दी है कि वे अंधेरे में या अकेले जंगल-पहाड़ी क्षेत्रों में न जाएँ और अनावश्यक आवाजाही से परहेज़ करें।
घटनास्थल पर वन विभाग व पुलिस की टीमें घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही हैं; प्रारम्भिक रिपोर्ट मिलने पर आगे की आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

You Missed