• Sun. Jul 26th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

29 मई 2026 । राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में कबीरधाम (कवर्धा) पुलिस लाइन में आरक्षक पद पर कार्यरत पर्वतारोही अंकिता गुप्ता ने सौजन्य भेंट की और अपनी पर्वतारोहण उपलब्धियों व आगामी अभियानों की जानकारी दी।

अंकिता ने 2022 में लद्दाख के कांगड़ी शिखर पर सफल आरोह करके छत्तीसगढ़ की पहली महिला पर्वतारोही बनने का गौरव प्राप्त किया है तथा यूरोप के सर्वोच्च शिखर माउंट एल्ब्रुस पर तिरंगा फहराकर प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया।

उन्होंने बताया कि उनका अगला लक्ष्य अफ्रीका के सर्वोच्च शिखर माउंट किलिमंजारो पर आरोहण है। राज्यपाल ने उनके साहस और दृढ़ संकल्प की प्रशंसा की तथा आगामी अभियान के लिए शुभकामनाएं और सहयोग का आश्वासन दिया।

Leave a Reply