अमृत टुडे , रायपुर छत्तीसगढ़
10 जून 2026 । अंतरराष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता सप्ताह के तहत रायपुर रेल मंडल ने वाकाथन व नुक्कड़ नाटक आयोजित कर जनता को फाटक पार करने में सावधानी के प्रति जागृत किया। मंडल रेल प्रबंधक दयानंद ने अभियान का नेतृत्व किया; स्काउट-गाइड, आरपीएफ व नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों ने व्यापक भागीदारी कर संदेश पहुँचाया।

विवरण:: अंतरराष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग ने 06.06.2026 से 12.06.2026 तक चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत 09.06.2026 को वाकाथन और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। मंडल रेल प्रबंधक दयानंद के नेतृत्व में मंडल कार्यालय से शुरू हुई वाकाथन समपार फाटक संख्या 417 पर पहुँचकर बैनर एवं पम्फलेट वितरण तथा स्काउट-गाइड द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नागरिकों को फाटक पार करते समय सावधानी जैसे धीमी गति, सिग्नल का पालन, मोबाइल न प्रयोग करने और फाटक बंद रहने पर प्रतीक्षा करने संबंधी निर्देश दिए गए।

अभियान में अपर मंडल रेल प्रबंधक, वरिष्ठ संरक्षा अधिकारी, आरपीएफ, सिविल डिफेंस वोलंटियर, स्काउट-गाइड सहित लगभग 180 लोग सक्रिय रूप से शामिल रहे। व्यापक सर्वे और काउंसलिंग के दौरान विभिन्न फाटकों व स्टेशनों पर समग्रतः लगभग 960 यात्रियों व राहगिरों को जागरूक किया गया। यह पहल रेल सुरक्षा और जनजागरूकता बढ़ाने के दृष्टिकोण से सार्थक रही।




