अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़
15 जून 2026। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने यूनियन क्लब के मेगा समर कैम्प की 25वीं वर्षगांठ (सिल्वर जुबली) के समापन समारोह में प्रतिभागियों को सम्मानित किया; समर कैम्प बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने और नई संभावनाओं को मंच देने का प्रभावी माध्यम बताया।
विवरण :: रायपुर सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल रविवार को यूनियन क्लब द्वारा आयोजित मेगा समर कैम्प के समापन समारोह और समर कैम्प की 25वीं वर्षगांठ के सिल्वर जुबली समारोह में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया।

अग्रवाल ने कहा कि उन्हें इस समर कैम्प से प्रारंभ से ही जुड़ाव रहा है और 25 वर्षों की इस यात्रा में जुड़कर खुशी महसूस हुई। उन्होंने बताया कि समर कैम्प बच्चों और युवाओं में छिपी प्रतिभाओं को पहचानने, निखारने और उन्हें सही दिशा देने का महत्वपूर्ण मंच है। खेल, सांस्कृतिक व रचनात्मक गतिविधियों के माध्य से बच्चे सीखते हैं, आत्मविश्वास पाते हैं और अपनी क्षमता प्रदर्शित करते हैं, जिससे नई प्रतिभाओं का विकास होता है।
उन्होंने यूनियन क्लब, आयोजन समिति और कार्यक्रम संचालकों को सफल आयोजन और समर कैम्प की 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा के लिए बधाई दी।

समापन समारोह में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम प्रकाश पाण्डेय, डॉ. सलीम राज , गुरुचरण सिंह होरा, विजय अग्रवाल, नरेश गुप्ता सहित क्लब के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।




