• Thu. Jun 18th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

17 जून 2026। 21 जून 2026 को “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर राज्यभर में सामूहिक योगाभ्यास आयोजित होगा। राज्य शासन द्वारा जिला मुख्यालयों से ग्राम पंचायत स्तर तक तैयारी पूरी की गई है। राजधानी रायपुर में राज्यपाल के मुख्य आतिथ्य में सामूहिक योगाभ्यास आयोजित होगा। मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में सरगुजा जिले में सुबह 7 बजे योगाभ्यास होगा; कार्यक्रम की अध्यक्षता मंत्रि श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे।

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू बिलासपुर के, उपमुख्यमंत्री अरुण साव दुर्ग के और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कबीरधाम के, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव के मुख्य अतिथि होंगे। इसी तरह कोरिया, महासमुंद, सुकमा, कांकेर, जांजगीर-चांपा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, कोरबा और बालोद सहित कई जिलों के मुख्य कार्यक्रमों के लिए संबंधित मंत्री मुख्य अतिथि घोषित किए गए हैं।

सांसदों और विधायकों को भी कई जिलों में मुख्य अतिथि के रूप में नामांकित किया गया है; इनमें बलौदाबाजार-भाटापारा, बेमेतरा, मोहला-मानपुर-चौकी, सूरजपुर, गरियाबंद, रायगढ़, जांजगीर, नारायणपुर और कोण्डागांव आदि जिले शामिल हैं।
विधानसभा क्षेत्रीय स्तर पर भी कई विधायक मुख्य अतिथि रहेंगे; सभी जिलों में सामूहिक योगाभ्यास की तैयारियां जिला प्रशासन की देखरेख में अंतिम चरण में हैं। आयोजन में स्थानीय प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और सामाजिक संगठनों द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं।

Leave a Reply