• Mon. Jun 22nd, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, बठेना/ दुर्ग छत्तीसगढ़

22 जून 2026 दुर्ग के ग्राम बठेना में चल रहे 30 दिवसीय रूरल मेसन प्रशिक्षण में 35 महिलाओं ने राजमिस्त्री बनने की कला सीखी। प्रशिक्षण तकनीकी दक्षता, सुरक्षा मानक और गुणवत्ता नियंत्रण पर केंद्रित है। निःशुल्क ड्रेस व टूल किट प्रदान कर आत्मनिर्भरता व स्थानीय रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं।

विवरण :: दुर्ग जिला के ग्राम बठेना में बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा संचालित 30 दिवसीय रूरल मेसन प्रशिक्षण से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। 35 प्रतिभागी महिलाओं को नींव निर्माण, दीवार संरचना, छत ढलाई, प्लास्टर, फ्लोरिंग तथा निर्माण सामग्री के उचित अनुपात का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण के साथ आधुनिक निर्माण तकनीक, सुरक्षा मानक और गुणवत्ता नियंत्रण पर विशेष जोर है ताकि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत टिकाऊ एवं गुणवत्तापूर्ण घर बन सकें। मास्टर ट्रेनर अनिता चारभे के मार्गदर्शन में महिलाएँ न केवल कौशल सीख रही हैं, बल्कि नेतृत्व और आत्मविश्वास भी हासिल कर रही हैं। प्रशिक्षणार्थियों को निःशुल्क ड्रेस, टूल किट और भोजन सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, महिलाओं की आर्थिक हिस्सेदारी मजबूत होगी और ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी।

Leave a Reply