अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़
10 जुलाई 2026 । मुख्य सचिव के नेतृत्व में मंत्रालय में उच्च स्तरीय बैठक सम्पन्न; राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड में प्रातः नौ बजे राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित होगा। सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की जिम्मेदारियाँ विभागों को तय की गयीं; सामान्य प्रशासन शीघ्र निर्देश जारी करेगा।

विवरण: मुख्य सचिव के नेतृत्व में महानदी भवन में हुई उच्च स्तरीय बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह की समग्र तैयारियों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड में प्रातः नौ बजे आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और परेड व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संबंधित पुलिस अधिकारियों को सौंपी गयी। परेड में भाग लेने वाली टुकड़ियों के चयन और रिहर्सल का संचालन पुलिस महानिदेशक के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल द्वारा किया जायेगा।
मंच, पंडाल तथा बैठने की व्यवस्थाएँ नगर निगम द्वारा सुनिश्चित की जायेगी। स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का निर्धारण स्कूल शिक्षा विभाग और संस्कृति विभाग संयुक्त रूप से करेगा तथा रिहर्सल संबंधी व्यवस्थाएँ कलेक्टर द्वारा देखी जाएँगी। वंदे मातरम् के 150 वर्ष के उपलक्ष्य में सात से पंद्रह अगस्त तक सभी शासकीय कार्यक्रमों में इसका गायन अनिवार्य होगा; संस्कृति विभाग इसके लिये दिशानिर्देश जारी करेगा। सामान्य प्रशासन विभाग जिलास्तर के निर्देश शीघ्र जारी करेगा।




