• Sun. Jul 12th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

11 जुलाई 2026 । भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मार्कंडेय तथा प्रदेश संयोजक (एनजीओ प्रकोष्ठ) दिनेश सिंह की अनुशंसा पर आज मुझे भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ के एनजीओ प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य का दायित्व सौंपा गया है।
पार्टी नेतृत्व द्वारा प्रदर्शित विश्वास और स्नेह के लिए मैं हृदय से कृतज्ञता प्रकट करती हूं। यह दायित्व मेरे लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि संगठन व समाज के प्रति सेवा का पवित्र संकल्प है।


मैं इस उत्तरदायित्व का निर्वाह पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, पारदर्शिता और अथक परिश्रम के साथ करुँगी तथा संगठन को और अधिक सशक्त करने हेतु निरंतर कार्य करुँगी। एनजीओ प्रकोष्ठ के माध्यम से समाज की अंतिम पंक्ति तक सेवा, सहयोग और विकास की भावना पहुँचाने का प्रयत्न रहेगा ताकि आमजन को पार्टी की जनहितैषी नीतियों और कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।
भारतीय जनता पार्टी के मूल मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” को आत्मसात करते हुए मैं संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने तथा समाज सेवा के कार्यों को नई गति देने का हरसंभव प्रयास करुँगी। यह दायित्व मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है और मैं पूर्ण समर्पण व प्रतिबद्धता के साथ इसे सफल बनाने का संकल्पित हूं।


इस मौके पर दिनेश सिंह (प्रदेश संयोजक, एनजीओ प्रकोष्ठ), राजेश तिवारी (निदेशक, शिवनाथ ब्लड बैंक), मंगलमय वेलफेयर सोसाइटी के समस्त सदस्य तथा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और स्नेहीजनों का हार्दिक आभार व्यक्त करती हूं। आपका सहयोग और आशीर्वाद मेरे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

Leave a Reply