• Wed. Sep 9th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

23 जुलाई 2026। रायपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने कांग्रेस पर छात्र आंदोलन को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार चर्चा को तैयार है, लेकिन कांग्रेस सदन से भाग रही है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने संसद को लोकतांत्रिक विमर्श का सबसे उपयुक्त मंच बताया।

विवरण :: राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा प्रदेश इकाई की प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कांग्रेस और उसके नेताओं पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली में छात्रों का आंदोलन मूल मुद्दे पर केंद्रित था, लेकिन कांग्रेस ने उसमें राजनीतिक हस्तक्षेप कर दिशा बदलने की कोशिश की। उनका आरोप था कि कांग्रेस सदन में चर्चा से बच रही है, जबकि सरकार हर विषय पर संवाद के लिए तैयार है।

किरण देव ने कहा कि संसद लोकतांत्रिक विमर्श का सबसे बड़ा मंच है और विपक्ष को वहीं अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी पर संविधान की प्रति दिखाकर लोगों को दिग्भ्रमित करने और प्रधानमंत्री आवास के सामने धरना देकर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया। भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस देश में अराजकता फैलाने की साजिश कर रही है और छात्रों के मुद्दे को राजनीतिक लाभ के लिए भुना रही है। प्रेसवार्ता में कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You Missed