• Fri. Jul 24th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

23 जुलाई 2026 । रायपुर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने टी. एल. बैठक में सभी जोन कमिश्नरों को अवैध निर्माण, अवैध प्लाटिंग, अवैध कालोनियों और बिना पार्किंग व्यावसायिक परिसरों का सर्वे कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व वसूली, अवैध नल नियमितिकरण, बकायेदारों पर कुर्की-सीलबंदी और जल संचयन को प्राथमिकता देने को कहा।

विवरण :: रायपुर नगर निगम मुख्यालय में आयोजित साप्ताहिक टी. एल. बैठक में आयुक्त संबित मिश्रा ने विभिन्न कार्यों और योजनाओं की समीक्षा कर जोन कमिश्नरों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जोन क्षेत्र में अवैध निर्माण, अवैध प्लाटिंग और अवैध कालोनियों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मुख्य मार्गों पर बिना पार्किंग संचालित व्यावसायिक परिसरों का सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए।

आयुक्त ने वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक स्थानों पर रैन वाटर हार्वेस्टिंग कार्य कराने पर जोर दिया। साथ ही जनशिकायतों का त्वरित निराकरण, दैनिक और साप्ताहिक लक्ष्य के अनुसार राजस्व वसूली, बड़े बकायेदारों पर कुर्की-सीलबंदी, अवैध नल कनेक्शनों का नियमितिकरण, गंदगी और अव्यवस्था पर जुर्माना तथा निर्माण कार्यों में नियम पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply