• Fri. Jul 24th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

23 जुलाई 2026 । आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ और देश की रक्षा, खुशहाली तथा सामाजिक सद्भाव के लिए प्रदेशभर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ कराया। रायपुर के बूढ़ेश्वर मंदिर में भी आयोजन हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं और आमजनों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर शांति, सेवा और राष्ट्रहित का संकल्प दोहराया।

विवरण :: आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ और देश की समृद्धि, सुरक्षा तथा सामाजिक समरसता के लिए प्रदेशभर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ आयोजित किया। रायपुर के बूढ़ेश्वर मंदिर, बूढ़ापारा सहित अनेक विधानसभा क्षेत्रों में हुए इस आयोजन में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

आयोजन का उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज में शांति, सद्भाव, सकारात्मक सोच, नैतिक मूल्यों और जनसेवा की भावना को सशक्त करना रहा। पार्टी नेताओं ने कहा कि यह पहल प्रदेशवासियों को कटुता और वैमनस्य से ऊपर उठकर सत्य, सेवा और राष्ट्रहित के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। भगवान श्रीराम के आदर्श और हनुमान जी की भक्ति, साहस, समर्पण तथा कर्तव्यनिष्ठा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी इस आयोजन के माध्यम से लिया गया। जिला, ब्लॉक और विधानसभा स्तर पर कार्यक्रम हुए।

Leave a Reply