• Wed. Sep 9th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

23 जुलाई 2026 । कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राजीव भवन पर भाजपा का नहीं, पूरी सरकार का हमला था। सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मंत्रियों के इशारे पर कार्यकर्ताओं पर पथराव, आंसू गैस और लाठीचार्ज किया गया। कांग्रेस ने इसे अलोकतांत्रिक करार देकर मंत्रियों की बर्खास्तगी और राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की।

विवरण :: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रायपुर स्थित राजीव भवन में हुई घटना को भाजपा का सामान्य प्रदर्शन नहीं, बल्कि सत्ता संरक्षित हमला बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता शांतिपूर्वक उपस्थित थे, तभी भाजपा कार्यकर्ता पत्थर, बोतल और लाठियां लेकर पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने कांग्रेस पक्ष पर ही आंसू गैस के गोले छोड़े और वाटर केनन का प्रयोग भी उन्हीं पर किया गया।

कांग्रेस के अनुसार एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं, घायल हुए। पार्टी ने दावा किया कि यह सब मंत्रियों की उपस्थिति और इशारे पर हुआ तथा संविधान और शपथ का उल्लंघन है। कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर हमला बताते हुए संबंधित मंत्रियों की तत्काल बर्खास्तगी, राज्यपाल से हस्तक्षेप और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पार्टी ने युवाओं के मुद्दे पर हुए प्रदर्शन को दबाने की कोशिश बताया।

Leave a Reply

You Missed