अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़
26 जुलाई 2026 । राज्यपाल डेका ने आज ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा आयोजित पर्यावरण संरक्षण व आपदा प्रबंधन अभियान का उद्घाटन कर यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान रायपुर से जबलपुर तक 26 जुलाई से 9 अगस्त तक चलेगा और जल संरक्षण, वृक्षारोपण तथा प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली पर व्यापक जन-जागरूकता फैलाएगा।

विवरण :: राज्यपाल डेका ने कहा कि मनुष्य, वन और पशु-पक्षी के बीच संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। जलवायु परिवर्तन और बढ़ता तापमान भविष्य में छत्तीसगढ़ के लिए जल संकट कायम कर सकते हैं, इसलिए समय रहते जल संरक्षण और पारंपरिक जल स्रोतों के संवर्धन पर ध्यान देना होगा। आज ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रीय अभियान का उद्देश्य जन-भागीदारी के माध्यम से वृक्षारोपण, वर्षा जल संचयन, प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली और आपदा प्रबंधन के प्रति सचेत करना है।

राज्यपाल ने माइक्रोप्लास्टिक के स्वास्थ्य पर होते दुष्प्रभावों और सिंगल उपयोग प्लास्टिक के परिहार पर बल दिया। प्राकृतिक आपदाओं को रोका नहीं जा सकता, पर बेहतर तैयारी, जागरूकता तथा विज्ञान व अध्यात्म के समन्वय से उनके प्रभाव कम किए जा सकते हैं। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से कम से कम एक पौधा लगाने और जल की हर बूंद बचाने का आवाहन किया। अभियान में ब्रह्माकुमारी संस्थान के सदस्य और स्थानीय समुदाय सक्रिय भागीदार रहेंगे।




