• Thu. Jul 30th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

29 जुलाई 2026 । छत्तीसगढ़ में गहरे अवदाब के असर से पिछले 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक अधिकांश स्थानों पर बारिश हो सकती है, जबकि एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है।

विवरण: मंगलवार को चांपा में सबसे अधिक 11 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा जांजगीर और अकलतरा में 9-9 सेंटीमीटर, जबकि नगरी, मैनपुर, गुरूर, राधम और पिथौरा में 8-8 सेंटीमीटर वर्षा हुई। राजधानी रायपुर में भी पिछले 24 घंटों के दौरान 5 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया।

मौसम विभाग ने 29 जुलाई को रायपुर में आसमान मेघमय रहने, गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है। शहर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। विभाग के मुताबिक प्रदेश में अब तक मौसमी वर्षा सामान्य से 18 प्रतिशत कम दर्ज की गई है।

Leave a Reply