• Thu. Jul 30th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

30 जुलाई 2026 । स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मलेरिया नियंत्रण में किसी भी मृत्यु को बर्दास्त नहीं किया जाएगा; मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान से 34.29 लाख से अधिक जांचें हुईं और एनॉलॉग पनीर पर कड़ाई कर खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए।

विवरण : स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार दूरस्थ व संवेदनशील क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुंचाने के लिए सतत प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के अंतर्गत 34.29 लाख से अधिक नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिससे मलेरिया, टीबी, सिकल सेल एवं अन्य गंभीर रोगों की समय पर पहचान व उपचार संभव हुआ।

बस्तर संभाग की मलेरिया सकारात्मकता दर 4.60 प्रतिशत से घटकर 0.48 प्रतिशत रह गई तथा राज्य का वार्षिक परजीवी सूचकांक 5.21 से घटकर 0.90 पर आया है। 60 हजार से अधिक गंभीर मरीजों को उच्च संस्थानों में रेफर किया गया और 10,938 उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं की सतत निगरानी सुनिश्चित की गई। आपात सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु 375 नई संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस चलाई गई हैं। साथ ही गुणवत्तापूर्ण पैथोलॉजी सुविधाएँ विस्तृत की जा रही हैं और सभी 10 मेडिकल कॉलेजों में पैरामेडिकल पाठ्यक्रम प्रारंभ करने की योजना है। खाद्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एनॉलॉग पनीर पर प्रभावी प्रतिबंध लागू करने के निर्देश भी जारी किए गए।

Leave a Reply