• Wed. Nov 4th, 2026

मलेरिया नियंत्रण पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बोले—मलेरिया मुक्त बस्तर और जीरो मृत्यु का लक्ष्य…..

Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

29 जुलाई 2026 । स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बस्तर में मलेरिया नियंत्रण और मानसून की तैयारियों पर मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य मलेरिया मुक्त बस्तर और जीरो मृत्यु सुनिश्चित करना है, जबकि दीपक बैज की जानकारी को उन्होंने गलत बताया।

विवरण: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि विभाग लगातार मलेरिया नियंत्रण के लिए काम कर रहा है और इस वर्ष संक्रमण पर पहले की तुलना में अधिक नियंत्रण है। उन्होंने बताया कि 14 चरणों में छिड़काव और जांच का कार्य पूरा किया जा चुका है तथा API में लगातार गिरावट आई है।

मंत्री ने दीपक बैज की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि उनके समय में मलेरिया मुक्त बस्तर केवल कागजों में रहा होगा, जमीनी स्तर पर नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2020-21 में 24 मौतें हुई थीं, जबकि इस वर्ष अब तक दो मौतें हुई हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण हैं। मंत्री ने मानसून की स्थिति पर कहा कि सभी विभाग सतर्क हैं और बारिश को लेकर पूरी तैयारी की गई है।

Leave a Reply