• Sun. Aug 2nd, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, धमतरी छत्तीसगढ़

31 जुलाई 2026 । राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर २४×७ सेवाओं, डिस्प्ले बोर्डिंग और साइबर क्राइम तथा कानूनी जागरूकता शिविर कराने के निर्देश दिए; पंजीयों व कर्मियों का निरीक्षण कर हितग्राहियों की सुविधा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

विवरण : राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने सखी वन स्टॉप सेंटर, धमतरी का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण में केंद्र की उपलब्ध सेवाओं, कर्मचारियों की कार्यप्रणाली तथा पंजीयों का सम्यक् परीक्षण किया गया। अध्यक्ष ने कहा कि सेंटर में सभी प्रकार की सुविधाएँ सुचारु रूप से उपलब्ध रहें, प्रत्यक्ष सूचना के लिए डिस्प्ले एवं बोर्ड लगाए जाएँ तथा २४×७ सेवा सुनिश्चित की जाए।

महिलाओं के लिए साइबर क्राइम संबंधी जानकारी हेतु पुलिस विभाग के डीएसपी को आमंत्रित कर शिविरों का आयोजन करने तथा कानूनी जागरूकता कार्यक्रमों में न्यायाधीश एवं सरकारी अधिवक्ताओं को सम्मिलित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान सदस्य सचिव रमेश साहू, आयोग के कर्मचारी और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। उद्देश्य हितग्राहियों को सहज, सुरक्षित और त्वरित सहायता प्रदान कर सेंटर को सफलतापूर्वक संचालित कराना बताया गया।

Leave a Reply