• Wed. Sep 23rd, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

08 अगस्त 2026 । छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों के दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के एक-दो स्थानों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

विवरण: मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस साल सरगुजा संभाग में सामान्य से करीब 54 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। वहीं रायपुर जिले में सामान्य से 14 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 22 जून को बस्तर के रास्ते छत्तीसगढ़ में पहुंचा मानसून शुरुआत से कमजोर रहा, हालांकि कुछ जिलों में अच्छी और कुछ क्षेत्रों में सामान्य बारिश दर्ज की गई। अगले चार दिनों में सरगुजा संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से मौसम की स्थिति पर नजर रखने और भारी बारिश के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

Leave a Reply

You Missed