• Tue. Sep 22nd, 2026

सरसींवा में ट्रक रोककर चालक से मारपीट और डकैती, सात आरोपी गिरफ्तार, विधि से संघर्षरत बालक सहित न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए……

Spread the love

Amrit Today, sarangarh-Bilaigarh Chhattisgarh

सरसींवा पुलिस ने ट्रक रोककर चालक और उसके साथी से मारपीट कर डकैती करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को भी संरक्षण में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से चार मोटरसाइकिल सहित लूटा गया सामान बरामद हुआ है।

विवरण: सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरसींवा थाना क्षेत्र में ट्रक रोककर डकैती करने की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। प्रार्थी राजशांति प्रकाश बिके अपने भाई के साथ महाराष्ट्र के पंजीयन वाले ट्रक में ओडिशा के बरगढ़ से शीतपेय की पेटियां भरकर बिलासपुर जा रहे थे। 18 सितंबर की रात करीब ढाई बजे गाताडीह शासकीय अस्पताल के सामने चार मोटरसाइकिलों पर सवार आरोपियों ने ट्रक रोक लिया। पत्थर मारकर वाहन का शीशा तोड़ा गया और चालक तथा उसके साथी से गाली-गलौज व मारपीट की गई। आरोपियों ने मोबाइल फोन, गैस चूल्हा और शीतपेय की पेटियां छीन लीं।

शिकायत पर सरसींवा थाने में प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने अलग-अलग दल गठित किए। क्षेत्रीय सूचना तंत्र से मिली जानकारी के आधार पर सात आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने सुनसान मार्ग पर दूसरे राज्य के वाहन को निशाना बनाने की योजना स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चार मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, गैस चूल्हा और शीतपेय की पेटियां बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में कई के विरुद्ध पहले से आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है

Leave a Reply

You Missed