• Sun. Aug 23rd, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

23 अगस्त 2026 । राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि पेपर लीक और परीक्षाओं में जो भी दोषी होंगे उनके ऊपर कार्रवाई होगी, किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने तुरंत एक्शन लिया है और बच्चों के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ ना हो, फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना, तत्काल उसका निर्णय और उसमें बहुत बड़ी सजा का प्रावधान रखा गया है।

विवरण: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि दिल्ली की जो घटना घटी है, उसके बाद हमारे माननीय प्रधानमंत्री ने तुरंत एक्शन लिया है और बच्चों के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ ना हो, फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना, तत्काल उसका निर्णय और उसमें बहुत बड़े सजा का प्रावधान रखा गया है। और हमारे छत्तीसगढ़ में भी आप देख रहे हैं, पारदर्शी सरकार है। जो कोई भी उसमें शामिल रहेंगे उसको छोड़ा नहीं जाएगा, उनके ऊपर कार्रवाई होगी। हमारे जो युवा हैं इनके साथ कोई अन्याय ना हो, इनके भविष्य से खिलवाड़ ना हो, इस बात का भी ध्यान हमारे मुख्यमंत्री जी रखते हैं। और आप देखे भी हैं कि पिछला जो पीएससी का जो परीक्षा हुआ कितना साफ-सुथरा हुआ, गरीब घर के बच्चे, मजदूर घर के बच्चे जो हैं पीएससी में सेलेक्ट हुए हैं, तहसीलदार, डिप्टी कलेक्टर वगैरह बने हैं। ये हमारी सरकार जो है काम कर रही है। युवाओं से संवाद को लेकर मंत्री वर्मा ने कहा कि हमारा देश युवाओं का देश है और युवाओं के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है। और युवाओं में बहुत ऊर्जा है। उनके अंदर की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में ले जाना है, राष्ट्रभक्ति की ओर, राष्ट्रप्रेम की ओर, उनको अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराना है। और वाकई में युवाओं के बीच बैठना चाहिए, जाना भी चाहिए, उनकी बातों को सुनना चाहिए, उनकी समस्याओं को सुनना चाहिए, क्या तकलीफ है। और अपने स्तर से उनकी समस्याओं का निराकरण भी करना चाहिए।

जब तक हम उनकी बात को सुनेंगे नहीं तो फिर समाधान कैसे करेंगे? और उनके मन की बात को सुनना भी जरूरी है। हमारे माननीय प्रधानमंत्री ने जो कहा है, बिल्कुल सही कहा है कि हम सबको भी युवाओं के साथ बैठना चाहिए, उनसे बात करना चाहिए। खदान गड्ढे में डूबने की घटना व रेस्क्यू ऑपरेशन पर मंत्री वर्मा ने कहा कि कलेक्टर से मेरी बात हुई है और बताया गया है कि वहां पर उनकी गहराई बहुत ज्यादा है, करीब 300 फीट के आसपास है। और जो एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की जो टीम है, ये लोग अधिकतम 60 फीट की गहराई तक ये लोग जा सकते हैं, पता कर सकते हैं। अब उसमें संभावना यह व्यक्त की जा रही है कि वह या तो कहीं फंसा होगा, तो वह बॉडी फूल के या जैसे भी होगा फिर बाहर आएगा। और लगातार शासन-प्रशासन के द्वारा कोशिश किया जा रहा है। और यह दुखद घटना है। बाहर की टीम आई है, वो लोग काम कर रहे हैं लगातार। और अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। और प्रयास अभी भी जारी है, अब देखिए आगे क्या होता है। ऐसी घटनाओं की रोकथाम व सुरक्षा घेरे पर मंत्री वर्मा ने कहा कि कुछ नए तकनीक का भी उपयोग कर रहे हैं और अभी उनके लिए जो एसडीआरएफ-एनडीआरएफ की जो टीम है वो और अच्छे से प्रशिक्षित होकर के करेंगे। और यहां पर पुनरावृत्ति ना हो, इसके लिए हमारी बात हुई है कलेक्टर से और माननीय मुख्यमंत्री से भी आग्रह करेंगे कि उस एरिया को एक वायर फेंसिंग करके उनको सुरक्षित रखें ताकि वहां पर कोई न जाए। क्योंकि वह पता चला है कि वह माइंस था वहां पे, उनके कारण गहराई जो है बहुत ज्यादा है। पुरानी विधानसभा के उपयोग पर मंत्री वर्मा ने कहा कि अब नई विधानसभा बन गई है, नई विधानसभा में कामकाज शुरू हो गया है, सत्र भी शुरू हो गया है। तो पुरानी विधानसभा भी बहुत बड़ा बना हुआ है। उस भवन का उपयोग जरूरी है और जो प्रशिक्षण जो शुरू हुआ है, अच्छी बात है उस भवन का उपयोग होना चाहिए। दीक्षांत समारोह विवाद पर मंत्री वर्मा ने कहा कि दीक्षांत समारोह के कार्यक्रम की पूरी जानकारी मुझको नहीं है और जो भी कार्यक्रम बना होगा, शासन-प्रशासन की तरफ से, विभाग की तरफ से प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जाता है। और उसके बारे में ज्यादा मैं नहीं बता पाऊंगा।

Leave a Reply