2026 महिला टी20 एशिया कप के लिए बीसीसीआई ने राजेश डेवे को टीम मैनेजर बनाया
ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद यह उनकी दूसरी बड़ी जिम्मेदारी, संघ ने दी शुभकामनाएं
अमृत टुडे रायपुर छत्तीसगढ़:: बीसीसीआई ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सचिव और रणजी खिलाड़ी राजेश डेवे को 2026 महिला टी20 एशिया कप के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मैनेजर नियुक्त किया है। राजेश डेवे इससे पहले 2019 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी टीम मैनेजर रह चुके हैं।

बीसीसीआई ने छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव और रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी राजेश डेवे को 2026 महिला टी20 एशिया कप के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मैनेजर नियुक्त किया है। राजेश डेवे इससे पहले 2019 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी भारतीय महिला टीम के मैनेजर रह चुके हैं। 2026 महिला टी20 एशिया कप का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 28 अगस्त से 13 सितंबर 2026 तक किया जा रहा है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ करेगी। इसके बाद 3 सितंबर को हांगकांग और 5 सितंबर को पाकिस्तान से मुकाबला होगा। सेमीफाइनल 10 और 11 सितंबर को तथा फाइनल 13 सितंबर को खेला जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने राजेश डेवे को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी हैं।




