• Tue. Sep 1st, 2026

*महेश गांगडा ने कांग्रेस पर बस्तर में नैरेटिव गढ़ने और नक्सलवाद को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया*

Spread the love

*भाजपा नेता ने कहा, बस्तर में नक्सलवाद खत्म हो चुका है और विकास कार्यों की जरूरत है*

*राहुल गांधी के दौरे, यूसीसी और आदिवासी समाज को लेकर भी उन्होंने कांग्रेस पर सवाल उठाए*

अमृत टुडे रायपुर छत्तीसगढ़ : भाजपा नेता महेश गांगड़ा ने कांग्रेस पर बस्तर में गोपनीय बैठक और राजनीतिक रणनीति बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म हो चुका है और अब कांग्रेस नया नैरेटिव गढ़ रही है। गांगड़ा ने राहुल गांधी के बस्तर दौरे, यूसीसी और आदिवासी विकास पर भी तीखी टिप्पणी की।

विवरण : भाजपा नेता महेश गांगड़ा ने कहा कि कांग्रेस की बस्तर रणनीति और दंतेवाड़ा में हुई गोपनीय बैठक पहले से तय थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर धरने से पहले ही बस्तर में बैठकर आगे की राजनीतिक योजना बनाई गई थी। महेश गांगड़ा ने कहा कि बस्तर से नक्सलवाद खत्म हो चुका है, लेकिन कांग्रेस अब नया नैरेटिव बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सरेंडर कर रहे नक्सली अब गांवों में सामान्य जीवन की ओर लौट रहे हैं और उन्हें प्रोत्साहन मिल रहा है। राहुल गांधी के संभावित बस्तर दौरे पर उन्होंने कहा कि भाजपा-शासित क्षेत्रों में ही कांग्रेस नेता जाते हैं। यूसीसी को लेकर उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज पर इसका कोई नकारात्मक असर नहीं होगा। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि बस्तर में विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और आवागमन के मुद्दों पर वह कभी गंभीर नहीं रही।

Leave a Reply

You Missed