5 सितंबर को होने वाले भव्य उत्सव में छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों की गोविंदा टोलियां उतरेंगी मैदान में

*पुरुष, महिला और ग्रीस युक्त खंभा दही हांडी प्रतियोगिता के साथ सांस्कृतिक संध्या होगी खास आकर्षण*

अमृत टुडे रायपुर छत्तीसगढ़ :: रायपुर के गुढ़ियारी में 5 सितंबर को विशाल दही हांडी उत्सव प्रतियोगिता आयोजित होगी। विजेता टोली को 15 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। आयोजन में बी प्राक, लखबीर सिंह लक्खा और गरिमा स्वर्णा दिवाकर की प्रस्तुतियां रहेंगी। छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों की गोविंदा टोलियां इसमें हिस्सा लेंगी।

विवरण : छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी रायपुर के गुढ़ियारी में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को विशाल दही हांडी उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सार्वजनिक दही हांडी उत्सव समिति और श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट के विशेष सहयोग से होने वाले इस आयोजन का 16वां वर्ष है। कार्यक्रम अवधपुरी मैदान, श्रीनगर रोड, गुढ़ियारी में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के साथ महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, झारखंड, ओडिशा सहित अन्य राज्यों की गोविंदा टोलियां हिस्सा लेंगी। विजेता टोली को 15 लाख रुपये की नगद राशि दी जाएगी, जबकि अन्य टोलियों को सांत्वना पुरस्कार मिलेगा। आयोजन में बी प्राक, लखबीर सिंह लक्खा और लोक गायिका गरिमा स्वर्णा दिवाकर सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। पुरुष, महिला और ग्रीस युक्त खंभा दही हांडी प्रतियोगिता विशेष आकर्षण रहेंगी। समिति ने सुरक्षा, एम्बुलेंस और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की है।

