• Mon. Aug 31st, 2026

*रूपकुमारी चौधरी ने पदभार संभालने के बाद पहली बार आगमन पर भाजपा नेतृत्व का आभार जताया*

Spread the love

*सांसद और महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ को तीसरी बार यह दायित्व मिलने को गौरव बताया*

*संगठन के सभी पदाधिकारियों के सहयोग से दायित्व को खरा उतारने का संकल्प लिया गया*

अमृत टुडे रायपुर छत्तीसगढ़ :: सांसद और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने पदभार ग्रहण के बाद पहली बार आगमन पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को तीसरी बार यह दायित्व मिलने से गौरव का विषय बना है। रूपकुमारी चौधरी ने संगठन के सभी साथियों के सहयोग से जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

विवरण : सांसद एवं भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि यह उनके लिए गौरव का दिन है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रधानमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित पूरे शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ को तीसरी बार महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का अवसर और गौरव मिला है। उन्होंने बताया कि पदभार ग्रहण के बाद यह उनका प्रदेश में पहला आगमन है। इस दौरान महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और भाजपा संगठन के सभी पदाधिकारी उत्साह के साथ उपस्थित रहे। रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि उन्हें जो दायित्व मिला है, उसे सभी के सहयोग से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और महिलाओं की भूमिका को और सशक्त बनाने पर भी जोर दिया।

Leave a Reply

You Missed