• Mon. Aug 31st, 2026

*भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा बताते हुए मोदी के 25 वर्ष पूरे होने पर चर्चा की*

ByAmritToday

Aug 31, 2026
Spread the love

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में 13 प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होंगे*

*आशीर्वाद का दीया, आंगनबाड़ी संवाद, सेवा सेतु और बच्चों की प्रतियोगिताएं अभियान के प्रमुख हिस्से होंगे*

अमृत टुडे रायपुर छत्तीसगढ़ : भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने मीडिया संवाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू होने वाले सेवा पखवाड़े और सेवा संकल्प अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में 13 तरह के कार्यक्रम होंगे। इसमें आशीर्वाद का दीया, आंगनबाड़ी संवाद और सेवा सेतु प्रमुख होंगे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को पार्टी सेवा पखवाड़ा मनाती है, लेकिन इस बार यह विशेष इसलिए है क्योंकि 7 अक्टूबर को सार्वजनिक जीवन में मोदी के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा मोदी के जन्मदिन को सेवा कार्य के रूप में मनाती है और उनके पूरे कार्यकाल की प्राथमिकता समाज के वंचित, दलित, शोषित, पीड़ित और गरीब वर्ग के उत्थान पर केंद्रित रही है। यशवंत जैन ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे देश में सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम होंगे, जिनकी प्रदेश कार्यशाला रायपुर में हुई। इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, शिवप्रकाश, कविता पाटीदार और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल रहे। उन्होंने बताया कि आशीर्वाद का दीया, आंगनबाड़ी संवाद, सेवा सेतु, जल जन यात्रा और बच्चों की प्रतियोगिताएं प्रमुख आयोजन होंगे। प्रदेश में इन कार्यक्रमों के लिए प्रभारी और संयोजक भी नियुक्त किए गए हैं।

Leave a Reply

You Missed