*छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के आयोजन में महिला एवं बाल विकास मंत्री, उपमुख्यमंत्री और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए*
*मुख्यमंत्री ने कहा, विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियां समाज के लिए प्रेरणादायी हैं*

अमृत टुडे रायपुर छत्तीसगढ़ : राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। उनके साथ महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और अन्य मंत्री मौजूद रहे। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
राजधानी रायपुर में आज नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट और उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। उनके साथ महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री टंकराम वर्मा, मंत्री राजेश अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की उपलब्धियां समाज के लिए प्रेरणादायी हैं और ऐसे सम्मान से उनका उत्साह बढ़ता है। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के योगदान को सराहना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।




