• Mon. Aug 31st, 2026

धमतरी पुलिस का साइबर जागृति अभियान, बैंक और ग्रामीण क्षेत्रों में 400 से अधिक लोगों को दी गई जानकारी*

ByAmritToday

Aug 31, 2026
Spread the love

*एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में 9 स्थानों पर वित्तीय धोखाधड़ी और UPI सुरक्षा पर जागरूकता अभियान चला*

*नागरिकों को OTP, ATM PIN, पासवर्ड साझा न करने और साइबर ठगी पर 1930 पर शिकायत करने की सलाह*अमृत टुडे धमतरी छत्तीसगढ़ : धमतरी पुलिस ने साइबर जागृति अभियान के तहत जिले के बैंक, उप-डाकघर, स्वास्थ्य केंद्र और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया। पुलिस टीमों ने नागरिकों को वित्तीय धोखाधड़ी, UPI सुरक्षा, OTP और पासवर्ड की गोपनीयता के बारे में बताया। 400 से अधिक लोगों ने कार्यक्रमों में भाग लिया।

छत्तीसगढ़ पुलिस के “साइबर जागृति अभियान” के तहत धमतरी पुलिस ने 29 अगस्त 2026 को जिलेभर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में 9 प्रमुख स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें बैंक ऑफ बड़ौदा कुरूद, एसबीआई भखारा, सहकारी ग्रामीण बैंक तरसींवा और अर्जुनी, उप-डाकघर रूद्री, छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक दुगली शाखा, छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक सिर्री, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड और भोथापारा मंच, केरेगांव शामिल रहे। पुलिस टीमों ने बैंक उपभोक्ताओं, ग्रामीणों और स्वास्थ्य कर्मियों को OTP, UPI PIN, ATM PIN, पासवर्ड और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने की समझाइश दी। अनजान लिंक, संदिग्ध APK फाइल और फर्जी कॉल से सावधान रहने की अपील की गई। ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत करने और संचार साथी पोर्टल का उपयोग करने की सलाह दी गई।

Leave a Reply

You Missed