• Mon. Aug 31st, 2026

बस्तर से कांग्रेस की बड़ी हुंकार! जगदलपुर में दीपक बैज और टी.एस. सिंहदेव ने फूंका चुनावी मंत्र, जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने की रणनीति तैयार!

Spread the love

जगदलपुर में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों का तीन दिवसीय संभागीय प्रशिक्षण शिविर दीप प्रज्वलन के साथ शुरू

दीपक बैज और टी.एस. सिंहदेव ने बस्तर संभाग के प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया

संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को उठाने पर मंथन हुआ

Amrit today Jagdalpur Chhattisgarh

: बस्तर संभाग के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनर्स का तीन दिवसीय संभागीय प्रशिक्षण शिविर जगदलपुर में शुरू हुआ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा हुई।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बैनर तले बस्तर संभाग के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों का तीन दिवसीय संभागीय प्रशिक्षण शिविर जगदलपुर में शुरू हुआ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदु, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, विधायक लखेश्वर बघेल, विधायक सावित्री मंडावी, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, पूर्व विधायक चंदन कश्यप, कनेक्ट सेंटर के को-चेयरमैन अशोक चतुर्वेदी, प्रशिक्षण प्रभारी युगल पांडे सहित बस्तर संभाग के सभी जिला कांग्रेस अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे। शिविर में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका को प्रभावी करने और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने जैसे विषयों पर मार्गदर्शन व विचार-विमर्श हुआ। दीपक बैज ने कहा कि यह प्रशिक्षण संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देगा।

Leave a Reply

You Missed