अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़
01 सितम्बर 2026 । आरंग विधानसभा के ग्राम अमसेना में चार सितंबर शुक्रवार को गुरु बालकदास जयंती समारोह आयोजित होगा। बलिदानी राजागुरु बालकदास युवा समिति के नेतृत्व में होने वाले इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहू मुख्य अतिथि होंगे। जीर्णोद्धारित गुरुद्वारा का लोकार्पण भी इसी अवसर पर किया जाएगा।
विवरण : ग्राम अमसेना, आरंग विधानसभा में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी आने वाले शुक्रवार चार सितंबर को गुरु बालकदास साहब का जयंती समारोह आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम ग्राम के बलिदानी राजागुरु बालकदास युवा समिति अमसेना, अध्यक्ष गोलु देवान के नेतृत्व में आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पुराने गुरुद्वारा गुरु घासीदास बाबा जी का मंदिर होगा, जिनका जीर्णोद्धार किया गया है। इसका लोकार्पण मुख्यातिथि कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहू के करकमलों से किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवीन अग्रवाल अध्यक्ष जिला पंचायत रायपुर करेंगे।
विशिष्ट अतिथियों में टाकेश्वरी मुरली साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग, प्रेमिन संतराम बर्मन अध्यक्ष सरपंच संघ आरंग ब्लॉक, देवकुमार साहू मंडल अध्यक्ष समोदा, भोजराम साहू सरपंच ग्राम पंचायत अमसेना शामिल होंगे। कार्यक्रम को भव्य बनाने विभिन्न जिला बिलासपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, रायपुर के पंथी कलाकारों को आमंत्रित किया गया है।
समिति के मीडिया प्रभारी बृजेश दीवान ने बताया कि संस्कृति संध्या कलाकारों के सम्मान हेतु विशेष रूप से पद्मश्री पंडवानी व पंथी भजन स्वरकोकिल उषा बारले, तारा कुलकर्णी एवं डॉक्टर राजेंद्र मिलान रंगीला लोक कला मंच को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।




