• Wed. Sep 2nd, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

01 सितम्बर 2026 । रायपुर विकास प्राधिकरण की प्रस्तावित कौशल्या विहार कॉलोनी के लिए चिन्हांकित पिरदा गांव की कृषि भूमि का अधिग्रहण अब नहीं होगा। विधायक अनुज शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने आवास मंत्री ओपी चौधरी से मुलाकात की। मंत्री ने स्पष्ट किया, ग्रामीण नहीं चाहते तो सरकार जबरन कोई आवासीय परियोजना नहीं लाएगी। किसानों को बड़ी राहत।

विवरण : रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा पूर्व में कौशल्या विहार कॉलोनी विस्तार के लिए पिरदा गांव की जमीन चिन्हांकित की गई थी। इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीण और किसान भूमि अधिग्रहण को लेकर चिंतित हो गए। ग्राम सभा में विधायक अनुज शर्मा को स्थिति से अवगत कराया गया। विधायक ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर ग्रामीणों का पक्ष रखा कि वे अपनी कृषि भूमि नहीं देना चाहते।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंगलवार को विधायक के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण मंत्रालय पहुंचे। आवास मंत्री ओपी चौधरी ने स्पष्ट किया कि यदि ग्रामीण आवासीय परियोजना नहीं चाहते तो सरकार उनकी इच्छा के विरुद्ध कोई काम नहीं करेगी। पिरदा गांव की जमीन रायपुर विकास प्राधिकरण नहीं लेगा। इस किसान हितैषी निर्णय पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक के प्रति आभार जताया।

Leave a Reply