• Thu. Sep 3rd, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, राजनांदगांव छत्तीसगढ़

03 सितम्बर 2026 । राजनांदगांव पुलिस ने आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण तथा व्यवस्थित बनाने डीजे संचालकों की बैठक ली। पचास से अधिक संचालकों को ध्वनि सीमा, समयबद्ध संचालन और शांत क्षेत्रों में प्रतिबंध का पालन करने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियम तोड़ने वालों पर वैधानिक कार्रवाई होगी।

विवरण : आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित तथा व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने राजनांदगांव पुलिस ने डीजे संचालकों की बैठक आयोजित की। जन संवाद कक्ष में हुई बैठक में पचास से अधिक डीजे संचालक शामिल हुए। पुलिस अधिकारियों ने सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों और ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की समझाइश दी। विद्यालय, महाविद्यालय, चिकित्सालय और अन्य शांत क्षेत्रों के आसपास तेज ध्वनि में डीजे नहीं बजाने के निर्देश दिए गए।

ध्वनि विस्तारक यंत्रों की आवाज निर्धारित सीमा के भीतर रखने और अनावश्यक रूप से अधिक ध्वनि पेटियां नहीं लगाने को कहा गया। रात्रि दस बजे से प्रातः छह बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के संचालन पर लागू प्रतिबंधों का पालन करना होगा। पुलिस ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने पर डीजे संचालक और आयोजक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि उत्सव मनाते समय दूसरों की शांति, स्वास्थ्य और सुविधा का भी ध्यान रखें।

Leave a Reply

You Missed