अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़
04 सितम्बर 2026 । उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि वर्षा में सड़कें खराब होती हैं और अधिकारियों को तत्काल गड्ढे भरने के निर्देश दिए गए हैं। बारिश रुकते ही मिशन मोड में स्थायी मरम्मत का काम शुरू होगा। उन्होंने जल शक्ति मंत्रालय के दो दिवसीय सम्मेलन में देश को 2047 तक जल से सुरक्षित बनाने के संकल्प पर चर्चा की। अरुण साव ने कहा कि बस्तर में नक्सलवाद समाप्त होने से विकास आया है।
विवरण : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि वर्षा में स्वाभाविक रूप से सड़कें खराब होती हैं और अधिकारियों को तत्काल गड्ढे भरने के निर्देश दिए गए हैं। अभी भी लगातार बारिश जारी है, तो बारिश के तुरंत बाद सभी तरह से आकलन करके जो भी कमी होगी, उसे पूरा करेंगे और लोगों को अच्छी आवागमन की सुविधा मिले, यह सुनिश्चित करेंगे। अनिश्चित रूप से मिशन मोड में काम करेंगे। प्रारंभिक रूप से मरम्मत की तैयारी है, नियमित रूप से मरम्मत का काम हो रहा है, पर जो स्थायी रूप से कहीं पर कोई डेमेज हुआ है, उसकी भी चिंता करेंगे। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के दो दिवसीय डिपार्टमेंटल समिट ऑन वाटर में देश भर में जल परियोजनाओं के समय पर क्रियान्वयन और आ रही चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति, ग्राउंड वाटर लेवल गिरने से निपटने के लिए रिचार्ज पिट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग और कैच द रेन जैसे अभियानों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भर के सभी राज्यों के जल संसाधन, पीएचई और पंचायत मंत्रियों ने साझा रणनीति तय करके देश को जल से सुरक्षित करने का संकल्प प्रस्तुत किया। अरुण साव ने कहा कि यही काम दीपक बैज को अपनी सरकार के समय जाकर ढूंढना था। पांच नए पैसे का कोई काम पांच साल में कांग्रेस की सरकार ने बस्तर में नहीं किया। आज बस्तर से नक्सलवाद समाप्त हुआ है और नक्सलवाद की समाप्ति के दौरान ही बस्तर के आम लोगों के जीवन में परिवर्तन आए। बस्तर के सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और विकास की चिंता की जा रही है।




