• Tue. Sep 8th, 2026

एनएसयूआई का पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में प्रदर्शन शुरू, 9 सूत्रीय छात्रहित मांगों को लेकर प्रदेशभर से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पहुंचे…..

Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

07 सितंबर 2026 । एनएसयूआई का पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में प्रदर्शन शुरू हो गया है। 9 सूत्रीय छात्रहित मांगों को लेकर प्रदेशभर से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचे हैं। अध्यक्ष एनएसयूआई छात्र नेता पुनेश्वर लहरे के नेतृत्व में छात्र-छात्राएं अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस बैरिकेड लगाकर छात्रों को प्रशासनिक भवन के सामने रोका है।

विवरण : एनएसयूआई का पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में प्रदर्शन शुरू हो गया है। 9 सूत्रीय छात्रहित मांगों को लेकर प्रदेशभर से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचे हैं। अध्यक्ष एनएसयूआई छात्र नेता पुनेश्वर लहरे के नेतृत्व में छात्र-छात्राएं अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस बैरिकेड लगाकर छात्रों को प्रशासनिक भवन के सामने रोका है। छात्र अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी कर रहे हैं।

एनएसयूआई की 9 प्रमुख छात्रहित मांगों में एटीकेटी छात्रों को तृतीय वर्ष और पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश एवं एटीकेटी परीक्षा का अवसर मिले, 1 से 5 अंक तक ग्रेस मार्क्स का प्रावधान किया जाए, उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन में सुधार एवं पारदर्शिता सुनिश्चित हो, मार्कशीट की तकनीकी त्रुटियां तत्काल सुधारी जाएं, रीटोटलिंग के साथ रीचेकिंग का अवसर एवं फीस में कमी की जाए, जिंजर हॉस्टल और मेस व्यवस्था में तत्काल सुधार किया जाए, एनईपी नियमों के लिए कॉलेज और विश्वविद्यालय स्तर पर हेल्प डेस्क और कमिटी बनाई जाए, फीस वृद्धि पर रोक लगाकर विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ कम किया जाए और सभी विषयों में पर्याप्त योग्य प्रोफेसरों की नियुक्ति की जाए। छात्र संगठन ने अपनी मांगों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन से तत्काल हल की मांग की है।

Leave a Reply

You Missed