अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़
06 सितंबर 2026 । सांसद और भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता संतोष पांडेय ने झीरम घाटी हत्याकांड में एनआईए रिपोर्ट का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश और देश इस फैसले का स्वागत करता है। भूपेश बघेल पर सट्टा पट्टी के सबूत होने का दावा दोहराते हुए सवाल उठाया कि कौन सा कागज था जो कोर्ट में पेश नहीं किया। पांडेय ने कांग्रेस पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया।
विवरण :: सांसद और भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता संतोष पांडेय ने झीरम घाटी हत्याकांड में एनआईए रिपोर्ट पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश और देश इस फैसले का स्वागत करता है। लंबी प्रतीक्षा के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है। भूपेश बघेल पर सट्टा पट्टी के सबूत होने का दावा करते हुए सवाल उठाया कि कौन सा कागज था जिसे वे बार-बार अंदर रखते और निकालते थे। पांडेय ने कहा कि पांच साल भी कम पड़ गए उस सबूत को कोर्ट में प्रस्तुत करने के लिए। उन्होंने कांग्रेस की जनता को भ्रमित करने की आदत पर निशाना साधा और कहा कि यह इनके डीएनए में है। एयर स्ट्राइक, सर्जिकल स्ट्राइक और ईवीएम पर सवाल उठाने की आदत का जिक्र किया। अटल श्रीवास्तव के नक्सलियों को रोल मॉडल बताने और राजबब्बर द्वारा उन्हें क्रांतिवीर कहने पर भी सवाल उठाए।




