• Tue. Sep 15th, 2026
Spread the love

Amrit Today, Raipur Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लेकर दीपक बैज की टिप्पणी पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तीखा पलटवार किया है। साव ने कहा कि बैज कब से प्रमाणपत्र बांटने लगे। उन्होंने मुख्यमंत्री साय को आदिवासी समाज का बेटा बताते हुए कहा कि उनके अपमान का राजनीतिक खामियाजा दीपक बैज को भुगतना पड़ेगा।

विवरण: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की टिप्पणी पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कड़ी आपत्ति जताई है। अरुण साव ने कहा कि दीपक बैज कब से प्रमाणपत्र बांटने लगे। उन्होंने मुख्यमंत्री साय को छत्तीसगढ़ के आदिवासी समाज का बेटा बताते हुए कहा कि पंच से लेकर राज्य के सर्वोच्च पद तक पहुंचने वाले अनुभवी नेता के खिलाफ ऐसी टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है। साव ने आरोप लगाया कि बैज ने एक आदिवासी जनप्रतिनिधि का अपमान किया है और उन्हें इसका राजनीतिक खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

Leave a Reply

You Missed