Amrit Today, Raipur Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में पिछले तीन दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। हर हिस्से में बारिश दर्ज की गई है। शहरों की निचली बस्तियां और सड़कें जलमग्न हो चुकी हैं। नदी-नाले उफान पर हैं। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन पर निशाना साधा है। कहा कि तीन दिन की बारिश में ही सरकार लोगों को सुविधाएं नहीं मुहैया करा पा रही। सरकार पूरी तरीके से सरेंडर मोड में है।
विवरण: छत्तीसगढ़ में पिछले तीन दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। हर हिस्से में बारिश दर्ज की गई है। शहरों की निचली बस्तियां और सड़कें जलमग्न हो चुकी हैं। नदी-नाले उफान पर हैं। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन पर निशाना साधा है। कहा कि तीन दिन की बारिश में ही सरकार लोगों को सुविधाएं नहीं मुहैया करा पा रही।
ट्रिपल इंजन की सरकार में व्यवस्थाएं किस प्रकार की हैं, यह बारिश ने पोल खोल दी है। सरकार पूरी तरीके से सरेंडर मोड में है। यह है विष्णु के सुशासन की हकीकत, जो तीन दिन की बारिश में छत्तीसगढ़ के लोगों को देखने को मिल रही है। निचली बस्तियां जलमग्न हो चुकी हैं, सड़कें बंद हो चुकी हैं।



