Amrit Today, Raipur Chhattisgarh
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में छत्तीसगढ़ यूथ इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव 2026 का भव्य आयोजन हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, विधायक अनुज शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। युवाओं ने अपने अभूतपूर्व स्टार्टअप्स और मॉडल्स का प्रदर्शन किया। नवाचार और उद्यमिता में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभावान युवाओं को सम्मानित किया गया।

विवरण : धरसीवां विधानसभा के जोरा स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में छत्तीसगढ़ यूथ इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल रमेन डेका ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, विधायक अनुज शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। प्रदेश भर से आए नवोन्मेषी युवाओं और बाल उद्यमियों ने अपने अनूठे नवाचारों का शानदार प्रदर्शन किया।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभावान युवाओं को सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने कहा विकसित भारत 2047 का सपना युवाओं का साझा दायित्व है। विधायक अनुज शर्मा ने कहा युवाओं की ऊर्जा और नई सोच ही राज्य को प्रगति के शिखर पर ले जाएगी। राज्य सरकार युवाओं के नवाचारों को हर संभव मंच व संसाधन उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कृषि, तकनीक और स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्यमिता में छत्तीसगढ़ के युवाओं के पास असीम संभावनाएँ हैं।



