• Tue. Sep 29th, 2026

मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग की समीक्षा में सड़क दुर्घटना न्यूनतम करने और सुरक्षित आधुनिक परिवहन व्यवस्था विकसित करने के दिए महत्वपूर्ण निर्देश…..

Spread the love

Amrit Today, Raipur Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने परिवहन विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा में सड़क दुर्घटनाएं न्यूनतम करने के लिए मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए। जीरो फेटेलिटी लक्ष्य के लिए परिवहन, पुलिस, स्वास्थ्य, लोक निर्माण और नगरीय निकाय मिलकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करेंगे। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का विस्तार होगा, दूरस्थ अंचलों को प्राथमिकता से जोड़ा जाएगा।

विवरण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में परिवहन विभाग के कामकाज की उच्चस्तरीय समीक्षा की। सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दुर्घटनाओं और मौतों को न्यूनतम करने के लिए सभी विभागों को मिशन मोड में समन्वित कार्य करने के निर्देश दिए। जीरो फेटेलिटी लक्ष्य के लिए परिवहन, पुलिस, स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग और नगरीय निकाय विस्तृत कार्ययोजना तैयार करेंगे। ब्लैक स्पॉट की पहचान कर सुधारात्मक कार्य प्राथमिकता से होंगे।

पीएम-राहत और राहवीर योजना का व्यापक प्रचार कर नागरिकों को जागरूक किया जाएगा। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का विस्तार होगा, परिवहन सुविधा से वंचित दूरस्थ अंचलों को प्राथमिकता से जोड़ने के निर्देश दिए। कोंटा-जगरगुंडा जैसे दुर्गम क्षेत्र में बस सेवा से छह घंटे का सफर अब 45 मिनट में पूरा हो रहा है। पर्यटन स्थलों तक बेहतर कनेक्टिविटी से पर्यटन, स्थानीय रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। एचएसआरपी, वाहन फिटनेस, ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन और ई-ट्रैक व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

You Missed