Amrit Today, Raipur Chhattisgarh
रायपुर के रेलवे स्टेशन स्थित श्री सर्व धर्म संकट मोचन हनुमान मंदिर में भाजपा प्रवक्ता राजकुमार राठी ने जन्मदिन आस्था, सेवा और संकल्प के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने माता-पिता के नाम सर्वसमाज की कन्याओं के विवाह हेतु धर्मशाला निर्माण की घोषणा की।

विवरण : रेलवे स्टेशन परिसर स्थित श्री सर्व धर्म संकट मोचन हनुमान मंदिर में भाजपा प्रवक्ता राजकुमार राठी का जन्मदिन श्रद्धा और सेवाभाव के साथ मनाया गया। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच समर्थकों ने उनका पुष्पगुच्छ व फूलमालाओं से स्वागत किया।

राठी ने हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। 17 वर्षों से चल रहे महाभंडारे में प्रसाद वितरित किया और गौ सेवा की। उन्होंने माता-पिता के नाम सर्वसमाज की कन्याओं के विवाह हेतु धर्मशाला निर्माण का संकल्प लिया। बड़े भाई कुबेर राठी के सेवा कार्यों को याद कर उन्हें नमन किया।




