• Sat. Oct 10th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

बसना विधानसभा क्षेत्र के पिथौरा स्थित अग्रसेन भवन में कुलपिता महाराजा अग्रसेन की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर समाज को समाजवाद, सेवा और समरसता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

विवरण : पिथौरा स्थित अग्रसेन भवन में महाराजा अग्रसेन जयंती भव्य एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। मुख्य अतिथि बसना विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विधिवत पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन का ‘एक ईंट-एक रुपया’ सिद्धांत समाजवाद, सह-अस्तित्व और जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने समाजजनों से त्याग, अहिंसा, व्यापारिक शुचिता और सेवा भाव को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी, मातृशक्ति, युवा एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply