• Wed. Oct 14th, 2026
Spread the love

Amrit Today, Raipur Chhattisgarh

राजधानी रायपुर में पारंपरिक डांडिया और गरबा के प्रतिष्ठित आयोजन रायपुर रास का पांचवां सत्र 16 और 17 अक्टूबर को होटल बेबीलोन में आयोजित होगा। इस अवसर पर आयोजन समिति ने पत्रकार वार्ता कर कार्यक्रम की विशेषताएं साझा कीं। बॉलीवुड अभिनेत्री अमायरा दस्तूर इस महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी।

विवरण: रायपुर रास गरबा उत्सव समिति द्वारा राजधानी रायपुर के होटल बेबीलोन में 16 और 17 अक्टूबर को रायपुर रास का पांचवां सत्र आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष सार्थक शर्मा ने पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार बॉलीवुड अभिनेत्री अमायरा दस्तूर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगी। उत्सव में गरबा की शुरुआत सुआ, ददरिया, करमा और पंथी गीतों की धुनों को पारंपरिक गुजराती गरबा ताल के साथ प्रस्तुत किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु गढ़कलेवा कोने में चीला, फरा, भजिया, खुरमी और अनरसा जैसे पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे। सर्वश्रेष्ठ छत्तीसगढ़ी पारंपरिक रूप में सजे प्रतिभागियों को सम्मान दिया जाएगा। उत्सव में केवल पारंपरिक गरबा गीत बजाए जाएंगे और प्रवेश हेतु पारंपरिक वेशभूषा अनिवार्य रहेगी। पूरे स्थल को वातानुकूलित रखा गया है। सुरक्षा, यातायात और चिकित्सा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रतिभागियों के लिए आकर्षक उपहार और विदेश यात्रा के पुरस्कार भी घोषित किए गए हैं।

Leave a Reply