• Fri. Nov 27th, 2026
Spread the love

Amrit Today, Raipur Chhattisgarh

रायपुर में महिला चेम्बर के तत्वावधान में ‘स्वावलंबन से उदित-उदया’ थीम पर डॉ. आशीष पाटनी का ‘Explore Your Energy’ प्रोग्राम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में छात्राओं, गृहिणियों और उद्यमी बिटियों को आत्मविश्वास, तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच, ऊर्जा संतुलन तथा व्यावसायिक व कैरियर विकास के व्यावहारिक सूत्र बताए गए। मुख्य अतिथि डॉ. वर्णिका शर्मा ने महिलाओं और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे आयोजनों को प्रेरणादायक बताया।

विवरण : छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी और महिला चेम्बर की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ईला गुप्ता के नेतृत्व में ‘स्वावलंबन से उदित-उदया (नवचेतना-नव भविष्य)’ थीम पर डॉ. आशीष पाटनी का ‘Explore Your Energy (E.Y.E.)’ प्रोग्राम जी.एस.एस. गल्र्स हॉस्टल, सेमिनार हॉल, समता कॉलोनी में आयोजित हुआ। रायपुर में आयोजित यह पहला E.Y.E. प्रोग्राम समाधान-केंद्रित, प्रेरणादायक और ऊर्जावान रहा।

कार्यक्रम में डॉ. आशीष पाटनी ने आंतरिक ऊर्जा, मन की शक्ति और सकारात्मक सोच के आधार पर तनाव प्रबंधन तथा जीवन की दिशा बदलने के सरल उपाय समझाए। घरेलू उद्यमों, कैरियर विकास, स्मृति, एकाग्रता, मानसिक शांति और ऊर्जा संतुलन से जुड़े व्यावहारिक सूत्र भी साझा किए गए।

मुख्य अतिथि डॉ. वर्णिका शर्मा, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग, ने प्रतिभागियों को आत्म-जागरूकता, मानसिक संतुलन और सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। आयोजन स्थल एवं सहभागिता के लिए जी.एस.एस. गल्र्स हॉस्टल की संचालिका प्रियंका अग्रवाल तथा संचालक नवल अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम में चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, महिला चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ईला गुप्ता, महिला चेम्बर प्रभारी तिलोकचंद बरड़िया, प्रदेश महामंत्री मनीषा तारवानी, प्रदेश कोषाध्यक्ष नम्रता अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी, सदस्य, छात्राएं, उद्यमी बिटिया और गृहिणियां उपस्थित रहीं। सभी ने भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply