अमृत टुडे, भिलाईनगर, दुर्ग, छत्तीसगढ़
भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर नगर निगम भिलाई में संविधान के प्रति सम्मान, निष्ठा एवं उसकी रक्षा का संकल्प लिया गया। निगम आयुक्त सुरूचि सिंह की उपस्थिति में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की शपथ ली और लोकतांत्रिक मूल्यों के पालन का संकल्प दोहराया।

विवरण: भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम भिलाई में संविधान के प्रति सम्मान, निष्ठा एवं उसकी रक्षा का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर निगम आयुक्त सुरूचि सिंह की उपस्थिति में निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की शपथ ली।
आयुक्त सुरूचि सिंह ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान देश की एकता, अखंडता, समानता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का आधार है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को संविधान में निहित आदर्शों एवं मूल्यों का सम्मान करते हुए उसकी रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि संविधान अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह संविधान की गरिमा बनाए रखे और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने में योगदान दे।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, अपर आयुक्त राजेंद्र कुमार दोहरे, मुख्य अभियंता अजीत कुमार तिग्गा, तहसीलदार डीकेश्वर साहू, उपायुक्त दिनेश कोसरिया, जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे, येशा लहरे, लेखाधिकारी चंद्रभूषण साहू एवं स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने संविधान के आदर्शों, मूल्यों एवं लोकतांत्रिक परंपराओं के पालन का संकल्प लिया।



