• Fri. Oct 16th, 2026
Spread the love

Amrit Today, Dhamtari Chhattisgarh

धमतरी के सिहावा और नगरी क्षेत्र में चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने वाला फरार आरोपी रायपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने किराना दुकान, मस्जिद और मजार की दान पेटी तथा मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं स्वीकार की हैं। पुलिस ने नगद, दान पेटी और मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को जेल भेजा है।

विवरण : पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में सिहावा पुलिस ने चोरी की कई घटनाओं में संलिप्त फरार आरोपी छोटू सोनवानी को रायपुर से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने 19 जून को मुरारी किराना दुकान से 19,000 रुपये, 26 अगस्त को दानीबांधा स्थित मजार की दान पेटी और 7 अक्टूबर को बाजार चौक स्थित मस्जिद की दान पेटी चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपी की निशानदेही पर एक दान पेटी, 3,305 रुपये नगद और चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई। आरोपी को 14 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।

Leave a Reply